गार्लिक फ्राइड राइस
- 1/2 कप बासमती चावल
- 3 कप पानी
- 1/4 चम्मच नमक
- 1/4 चम्मच तिल का तेल
- 9 से 10 ग्राम लहसुन, बारीक कटे
- 1 बड़ा प्याज
- 1 छोटा गाजर
- 5-6 बींस
- 1 मध्यम आकार का शिमला मिर्च
- 1/2 चम्मच कुटी हुई काली मिर्च
- 1 चम्मच सोया सॉस
- 1/4 चम्मच वेनिगर
- 2 से 3 चम्मच कटी स्प्रिंग अनियन
विधि –
- सबसे पहले चावल को धो ले और 30 मिनट तक के लिये पानी में भिगो कर रख दे। एक पैन में 3 कप पानी गरम करें। फिर जब वह उबलने लगे तब उसमें नमक और थोड़ा सा तेल मिलाएं।
- उसके बाद इसमें राइस डाल कर चलाएं। आंच को तेज कर दें और राइस को आधे से ज्यादा पका लें। उसके बाद चावल को छान लें और उसे हल्के से नल के पानी से धो लें। फिर राइस को ढंक कर एक किनारे रख दें और ठंडा होने दें।
- एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल गरम करें। फिर उसमें बारीक कटी लहसुन मिलाएं। आंच धीमी करें और लहसुन को भूरा होने दें। फिर कढाई में से 1-2 चम्मच लहसुन को अलग निकाल लें। इस लहसुन को हम आखिर में गार्निश करने के लिये यूज़ करेंगे। अब कढाई में बाकी के बचे लहसुन को भूनें और फिर उसमें स्प्रिंग अनियन का सफेद भाग मिलाएं और हरा वाला बाद में गार्निश करने के लिये रख दें। आंच को मध्यम से तेज करें और प्याज को 1 मिनट तक चलाएं। फिर उसमें बारीक कटी फ्रेंच बींस डाल कर 2 मिनट तक फ्राई करें। फिर बाकी की सब्जियां मिलाएं। उसके बाद आधा चम्मच काली मिर्च पावडर मिलाएं।
- सब्जियों को 2 मिनट तक पकाएं। उसके बाद सोया सॉस डालें। और फिर राइस डाल कर ऊपर से नमक मिलाएं।
- उसके बाद ऊपर से भुनी हुई लहसुन डालें और चम्मच से मिलाएं। राइस को 1 मिनट तक फ्राई करें।
- उसके बाद इसमें वेनिगर या फिर नींबू का रस मिलाएं। आंच बंद करें और ऊपर से ही पत्तेदार प्याज डाल कर मिक्स करें। आपका बर्न गार्लिक राइस तैयार है। इसे मंचूरियन के साथ सर्व करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें