मटर पनीर ग्रेवी
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- पनीर- 300 ग्राम
- प्याज- 3 से 4
- टमाटर- 3
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- मटर- 1 कप
- हींग- 1/2 चम्मच
- जीरा- 1/2 चम्मच
- धनिया- 1/4 कप
- लाल मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
- किचन किंग मसाला- 1/4 चम्मच
- हल्दी- 1/4 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल
- एक कढाई में तेल गरम करें और उसमें पनीर के क्यूब्स डाल कर गोलडन ब्राउन होने तक तलें।
- अब प्याज और टमाटर का महीन पेस्ट बनाएं।
- अब कुकर लें और उसमें 1 चम्मच तेल गरम करें। फिर उसमें जीरा और हींग डालें।
- उसके बाद इसमें प्याज वाला पेस्ट डाल कर गुलाबी होने तक पकाएं।
- फिर उसमें अदरक लहसुन पेस्ट और टमाटर का पेस्ट डालें।
- जब मसाला तैयार हो जाए और तेल छोड़ने लगे तब उसमें मटर डाल कर दो मिनट तक पकाएं।
- उसके बाद जरुरत अनुसार पानी डालें और ग्रेवी को पकाएं।
- ऊपर से नमक मिलाएं और पनीर भी डालें।
- 3-4 सीटी आने तक इसे पकाएं और जब सीटी निकल जाए तब इसमें हरी धनिया छिड़के और सर्व करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें