मेकरोनी राइस पुलाव

- बासमती चावल – 1 कप (पके हुए)
- मैकरोनी – 1 कप (पकी हुई)
- टमाटर – 2 (बारीक कटे हुए)
- शिमला मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
- हरी मटर – 1/2 कप
- काजू – 25
- हरा धनिया – 3 चम्मच
- तेल या घी – 4 चम्मच
- अदरक – 1 इंच (पतला पतला बारीक कटा हुआ)
- साबुत गरम मसाले बडी़ इलायची-1 , लौंग-4, काली मिर्च-10-11, दालचीनी- ½ इंच टुकडा़
- जीरा – ½ छोटी चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर – ¼ छोटी चम्मच
- पिज्जा सॉस – 2 टेबल स्पून
विधि –
- पैन में तेल डालकर गरम कर लीजिये, तेल गरम होने पर इसमें जीरा डाल दीजिए. गैस धीमी कर दें. जीरा भून जाने पर इसमें पतला कटा हुआ अदरक, बड़ी इलाइची को छील कर, उसके दाने, साबुत मसाले डाल दीजिए. इन्हें हल्का सा भून लेने के बाद, हरी मटर डाल डीजिए और ढककर 1 से डेढ़ मिनिट तक भून लीजिए.
- पैन को खोलिये, कटी हुई शिमला मिर्च डाल दीजिए और इसे भी एक से डेढ़ मिनिट तक के लिए चलाते हुए भून लीजिए. सब्जियों के क्रन्ची हो जाने पर इसमें कटे हुए टमाटर डाल दीजिए और ढककर 2 मिनिट के लिए पकने दीजिए
- सब्जियों के पक जाने के बाद इसमें पिज्जा सॉस, लाल मिर्च पाउडर, नमक, कटे हुए काजू के टुकडे़ और पका कर रखी हुई मैकरोनी डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
- अब पका कर रखे हुए चावल भी कलछी से अलग अलग करते हुये डाल दीजिए और सभी चिजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. गरमा गरम मेकरोनी राइस पुलाव बनकर तैयार है. इसे किसी प्लेट में निकाल लीजिए और हरे धनिये से गार्निश कीजिए. बहुत ही स्वादिष्ट मेकरोनी राइस पुलाव बना है, परोसिये और खाइये.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें