पनीर पराठा रेसिपी

अगर हररोज के खाने में कुछ नया बनाना चाहते हो तो यह स्वादिष्ट पनीर के पराठे बनाईये। यह पराठे लोकप्रिय पंजाबी खाने से है जो सुबह के नाश्ते में या खाने में परोसने के लिये एकदम सही है। इसमें पराठा की बाहरी परत गेंहू के आटे से बनाई जाती है और अंदर पनीर से बना मसाला भरा जाता है। यह मसाला कसा हुआ पनीर, उबले हुए आलू, ताजा धनिया के पते, पुदीना के पत्ते, हरी मिर्च और अन्य रसोई के मसालो को मिलाकर बनाया जाता है। तो आइये आज हम इस आसान रेसिपी का पालन करके पनीर का पराठा बनना सीखते है।

   पनीर पराठा बनाने की विधि


आटे के लिए सामग्री:

1½ कप + 1/2 कप गेहूं का आटा 
3 टीस्पून तेल + पराठे सेते के लिए नमक 

भराई के लिए सामग्री: 
  • 3/4 कप कटा हुआ पनीर 
  • 1/2 कप उबला और कसा हुआ आलू 
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ 
  • 1 टीस्पून कसा हुआ गंध 
  • 2 टीलेस्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया 
  • 1 टेबलस्पून कटे हुए पुदीना के पत्ते, वैकल्पिक 
  • 1 टीस्पून धनिया-जीरा पाउडर 
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर 
  • 1/4 टीस्पून गरम मसाला पाउडर 
  • 1 टीस्पून लींबा का रस या अमूर पाउडर नमक

आटा गूंधने की विधि: 
  1. step-1
    एक परात में 1½ कप गेहूं का आटा, 2 टीस्पून तेल और नमक लें। जरुरत के अनुसार पानी डालें और रोटी के आटा की तरह नरम आटा गूंध लें। आटे की सतह पर 1-टीस्पून तेल लगा दे। उसे ढककर 15-20 मिनट के लिए कमरे के तापमान पर सेट होने दें।
भराई बनाने की विधि:
  1. step-2
    एक मध्यम कटोरे में कसा हुआ पनीर और कसा हुआ आलू लें। ध्यान रहे कि आलू के टुकड़े न हो अन्यथा पराठा बेलते समय टूट जायेगा। कटी हुई हरी मिर्च, कसा हुआ अदरक, कटा हुआ हरा धनिया, धनिया-जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, कटे हुए पुदीना के पत्ते, नींबू का रस और नमक डालें।
  2. step-3
    सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें। भराई के लिए मसाला तैयार करते हैं।
पनीर पराठा बनाने की विधि:
  1. step-4
    आटे को 6 बराबर भागों में बाँट ले और उन्हें गोले का आकार दें। एक आटा का गोला ले और उसे अपनी हथेलियों के बीच रखकर हलके से दबाएँ (लोई बना लें)। एक छोटी थाली में 1/2 कप सूखा गेहूं का आटा लें।
  2. step-5
    लोई को सूखे आटे से लपेट कर चकले के ऊपर रखे और लगभग 4-5 इंच व्यास के गोल आकार में बेल लें। बीच में लगभग 2 टेबलस्पून भराई का मसाला रखे। किनारों को चारो ओर से उठाकर मसाले को लपेट लें। किनारो को बीच में लाकर सील करे और फिर से गोले का आकार दें।
  3. step-6
    उसे हलके से दबाकर लोई का आकर दे और सूखे आटे से लपेट लें।
  4. step-7
    उसे धीरे से लगभग 1/4 इंच मोटे और 6-7 इंच व्यास के गोल आकर में बेल लें।
  5. step-8
    एक तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें। जब तवा गर्म हो तब उसके ऊपर कच्चा पराठा रखें।
  6. step-9
    जब पराठे की सतह पर छोटे बुलबुले दिखने लगे तब उसे पलट दे और आंच को कम कर दें।
  7. step-10
    पराठे की सतह पर पलटे से (तवेथा से) 1/2 टीस्पून तेल फैला दें और लगभग 30 सेकंड के लिए पकने दें। उसे फिर से पलटें और इस तरफ भी 1/2 टीस्पून तेल फैला दें। उसे इस तरफ भी मध्यम आंच पर 30-40 सेकंड के लिए पकने दें।
  8. l_step
    उसे पलटे और दोनों तरफ सुनहरे भूरे रंग के धब्बे आने तक पकाईये। इसे थाली में निकाल दे और उसके ऊपर बटर लगा दें। बाकी बचे आटे में से इसी तरह पराठे बना लें। उन्हें अचार और प्याज के रायता के साथ परोसें।







सुझाव और विविधता:
  • आप पनीर के बदले टोफू का उपयोग भी कर सकते है।
  • नरम पराठा बनाने के लिये नरम आटा गूंधना जरुरी है।
  • पराठा हलके हाथ से बेले ताकि भराई का मसाला (स्टफिंग) बेलते समय बाहर निकल न जाये।
स्वाद: नमकीन, हल्का तीखा और नरम
परोसने के तरीके: इसे टमाटर की चटनी और आलू करी के साथ लंच या डिनर में परोसें। इसे चाय और अचार के साथ सुबह के नाश्ते में भी परोस सकते है। बच्चो के लंच बॉक्स में (टिफिन) में देने के लिए यह एक उपयुक्त व्यंजन है।

source- food viva

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट