मटन कीमा समोसा

   

सामग्री–
  • प्याज – 1 (कटा हुआ)
  • लहसुन – 4 (कटा हुआ)
  • टमाटर – 1 (कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 4 (कटा हुआ)
  • आलू (उबला हुआ 2)
  • मटर – 1/2 कप (उबला हुआ)
  • मटन – 200 ग्राम (कीमा बनाया हुआ)
  • धनिया – 1 कप
  • गरम मसाला – 1 चम्मच
  • जीरा पाउडर – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • चाट मसाला – 1 चम्मच
  • नमक – स्वाद के अनुसार
  • तेल – 4 चम्मच
  • आटे के लिये सामग्री-
  • मैदा – 2 कप
  • अजवायन- 1 चम्मच
  • घी – 1 चम्मच
विधि–
  1. एक कुकर में आलू, मटर और मटन को एक साथ पानी डाल कर दो सीटी होने तक पक जाने दें।
  2. एक ओर आटा सान लें। अब कुकर से सारी सब्‍जियों तथा मटन को बाहर निकाल कर कुकर के पानी को बचा कर एक किनारे रख लें।
  3. अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें कटे हुए प्‍याज डाल कर फ्राई करें, उसके बाद लहसुन डाल कर 2-3 मिनट हल्‍की आंच पर पकाएं।
  4. अब उबला हुआ मटन पैन में डाल कर पांच मिनट तक फ्राई करें। फिर उसमें कटे हुए टमाटर और नमक छिड़के। इसे 2-3 मिनट तक के लिये पकाएं और टमाटर को गलने दें। उसके बाद पैन में लाल मिर्च, जीरा, चाट और गरम मसाला मिलाइये और फ्राई करें। अब उबले हुए आलुओं को पीस लें और उसे तथा मटर को पैन में मिलाएं। गैस की आंच को धीमा कर दीजिये और फिर गैस को 3 मिनट बाद बंद कर दीजिये।
  5. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना कर उसे पतला बेल लें और फिर उसे समोसे के आकार का बना कर उसमें सारी सामग्रियों को भर कर सील बंद कर दें। अब कढाही में तेल गरम करें और उसमें तैयार समोसो को तल लें।
  6. जब यह तैयार हो जाए तब इसे चिली सॉस या टमैटो कैचअप के साथ गरम-गरम चाय के साथ परोसे।

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट