हिमाचली तवा ग्रिल्‍ड चिकन

आज हम आपको हिमाचल राज्‍य की एक स्‍पेशल चिकन रेसिपी बनाना सिखाएंगे, जिसका नाम है हिमाचली तवा ग्रिल्‍लड चिकन। आपने वैसे तो काफी ग्रिल्‍लड चिकन खाए होंगे लेकिन इसका स्‍वाद तो सबसे हट कर होता है क्‍योंकि इसमें लोकल पुदीना और मसालों का मिश्रण मिला होता है, जो इसे एक बेहद लज़ीज स्‍वाद देता है। चिकन को मैरीनेट करने के लिये इसके मसाले में हरी मिर्च, पुदीना, अदरक और प्‍याज, सिरका और गुड मिलाया जाता है। अगर आपको चिकन पसंद है तो आपको इसे जरुर बनाना चाहिये। 

   himachali-grilled-chicken

सामग्री- 
  • 4 कटी लाल प्‍याज
  • 4-5 चम्‍मच सिरका 
  • 1 हरी मिर्च
  • 4 चिकन लेग पीस चिकन
  • मैरीनेड करने के लिये 7-8 लौंग 
  • 1/2 चम्‍मच साबुत काली मिर्च 
  • 1/2 दालचीनी 
  • 1 चम्‍मच जीरा 
  • 1 चम्‍मच साबुत हरी धनिया
  • 1 इंच अदरक 
  • 7-8 लहसुन की कलियां 
  • 4 हरी मिर्च 
  • थोड़ी पुदीने की पत्‍ती 
  • 1 चम्‍मच हल्‍दी पावडर 
  • 1/2 चम्‍मच गुड 
  • 1/2 नींबू का रस
  • 2 चम्‍मच घी 

विधि- 
  1. एक कटोरे मे कटी प्‍याज और 1 बीच से कटी हुई हरी मिर्च को सिरके के साथ मिक्‍स कर के एक किनारे रख दें। 
  2. अब चिकन लेग पीस पर चाकू से छोटी छोटी धारियां बना लें। 
  3. फिर सभी साबुत सूखे मसालों को पैन में गरम कर लें। फिर इन भुने मसालों को मिक्‍सी में पीस कर पावडर बना लें। 
  4. अब एक गरम पैन पर अदरक, लहसुन और बीच से कटी 2 हरी मिर्च को भी भून लें और सूखे मसालों के साथ मिक्‍स कर के पीस लें। 
  5. इस पिसे हुए मसाले के साथ पुदीने की पत्‍ती, गुड, हल्‍दी और 1/2 चम्‍मच नींबू का रस भी पीसें। 
  6. चिकन पर दो चम्‍मच घी अच्‍छी तरह से लगाएं। उसके बाद उस पर पिसा हुआ मसाले का पेस्‍ट भी लगाएं।
  7. जब चिकन अच्‍छी तरह से मैरीनेट हो जाए तब इसे 2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दें। 
  8. उसके बाद इसे फ्रिज से निकाल कर कमरे के तापमान पर रखें। 
  9. फिर गैस पर एक पैन चढ़ाएं और उस पर घी गरम करें। 
  10. घी जब गरम हो जाए तब उस पर मैरीनेट किया हुआ चिकन पीस रखें। 
  11. ऊपर से बचा हुआ मसाले वाला पेस्‍ट और थोड़ा और घी लगाएं। 
  12. अगर चिकन का मसाला चिपकने लगे तब उस पर थोड़ा सा पानी छिड़के। 
  13. फिर ऊपर से नींबू का रस छिड़क कर गैस बंद कर दें। 
  14. अब आप इसे नींबू और प्‍याज के साथ सर्व कर सकती हैं।

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट