कोलकाता एग रोल
कितने- 2 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
रोटी बनाने की सामग्री -
- मैदा- 1/2 कप
- आटा - 1/2 कप
- बेकिंग पावउर - 1/2 चम्मच
- थोड़ा सा नमक
- हल्का गरम दूध- आटा गूथने के लिये
- अंडे- 4
- खीरा- 1 कप कटा हुआ
- प्याज- 1/2 कप कटा हुआ
- हरी मिर्च- 2
- काली मिर्च- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- वेजिटेबल ऑइल - 4 चम्मच
- टमैटो कैचप
- चिली सॉस
- लेमन 1 - 4 टुकड़ों में कटा
- सबसे पहले आटे वाली सामग्री मिला कर मुलायम आटा गूथ लें और उसे 15 मिनट तक के लिये रख दें।
- 15 मिनट के बाद इसे हाथों से मसल कर 4 भागों में बांट लें।
- अब आटे के एक हिस्से से पतली रोटी बेलें। इसे हाथों से थोड़ा और फैला लें।
- इसी तरह से बाकी की रोटियां भी तैयार कर लें।
- फिर इन्हें गरम तवे पर तेल लगा कर हल्का सेंक लें और फिर इन्हें ढंक कर रख दें।
- एक कटोरे में अंडा और नमक मिला कर फेंटे।
- पैन में तेल गरम करें और उसमें फेंटा हुआ अंडा डाल कर चारों ओर फैलाएं।
- 30 सेकेंड के बाद पैन में पक रहे अंडे पर एक पराठा रख कर हल्का सा दबाएं।
- इससे कच्चे साइड का अंडा पराठे में चिपक जाएगा और फिर पराठा उल्ट कर पैन में ही सेंक लें।
- फिर जब लगे कि अंडा पूरी तरह से पक गया है तो पराठे को प्लेट में निकाल लें।
- फ्राई किये हुए पराठे पर नींबू का रस छिड़क कर, कटे खीरे, प्याज, मिर्च, टमैटो कैचप और चिली सॉस डालें।
- पराठे को रोल कर के ऊपर से एक पेपर में रोल करें और फिर सर्व करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें