एग चिकन मुगलई पराठा

 Egg Chicken Mughlai Paratha



यह टेस्‍टी पराठा उन लोंगो के लिये वरदान है जो अपने होम टाउन से दूर रहते हैं। अगर आपको भी कोलकाता के ये पराठे अपने घर पर बनाने हैं तो आपको वहां जाने की जरुरत नहीं है बल्‍कि आप इसे अपने घर पर ही बना सकते हैं।

बनाने में समय- 40 मिनट

सामग्री-
  • 3 अंडे, फेटे हुए 
  • 200 ग्राम चिकन (कीमा)
  • 1 प्याज (कटा हुआ)
  • 1 टमाटर (कटा हुआ)
  • 5-6 हरी मिर्च (कटा हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1 चम्मच लहसुन पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च 
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 2 कप मैदा 
  • 1 कप गेहूं का आटा 
  • 1 कप इूण्‍र 
  • दूध के यू 1 कप
  • धनिया 
  • नमक- स्‍वादअनुसार

बनाने की विधि -
  1. आटे और मैदे को मिक्‍स कर के उसमें नमक और दूध मिलाइये। फिर इसमें पानी डाल कर मुलायम आटा गूथिये। उसके बाद आटे को किसी गीले कपड़े से कुछ देर के लिये ढंक कर रख दीजिये।
  2. अब एक कढाई में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें। फिर कटी प्‍याज और हरी मिर्च डाल कर गुलाबी होने तक फ्राई करें। 
  3. इसके बाद इसमें अदरक लहसुन पेस्‍ट डाल कर चलाएं। फिर उसमें पिसा चिकन कीमा मिक्‍स करें और सभी मसाले तथा नमक डालें। 
  4. अब चिकन को धीमी आंच पर भूरा होने तक पकाएं। 
  5. उसके बाद इसमें कटे टमाटर डाल कर चलाएं। फिर हरी धनिया काट कर मिलाएं और आंच को बंद कर दें। 
  6. आपका चिकन भरावन तैयार है। 
  7. अब आटे से मध्‍यम आकार की लोइयां तोडिये और थोड़ा सा बेल कर उसके बीच में चिकन का भरावन डाल कर लोई को बंद कर के पराठा बनाइये। 
  8. अब नॉन स्‍टिक तवा गरम कर के थोड़ा सा तेल डाल कर गरम करें। फिर एक अंडे को तोड़ कर कटोरे में डालें। 
  9. तवे पर पराठा डाल कर सेंके और उस पर ब्रश की सहायता से फेंटा अंडा लगाएं। 
  10. पराठे को पलट दें और दूसरी ओर भी अंडा लगाएं। पराठे के ऊपर थोड़ी सी काली मिर्च पावडर और नमक छिड़के। 
  11. उसके बाद इसे फ्राई कर के सर्व करें।

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट