चिकन शोरमा

सामग्री
- आधा किलो बोनलेस चिकन
- 2 प्याज, बारीक कटा हुआ
- 1 टमाटर, बारीक कटा हुआ
- 1 खीरा, बारीक कटा हुआ
- 2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- आवश्यकतानुसार मेयोनीज
- आधा बड़ा चम्मच मस्टर्ड पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच चिल्ली सॉस
- 1 चौथाई कप सिरका
- आधा कप दही
- नमक, स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
- 2 कप मैदा या गेहूं का आटा
– चिकन धोकर 2 इंच लंबे और 1 इंच चौड़े टुकड़े में काट लें।
– अब एक बाउल या बर्तान में अदरक-लहसुन का पेस्ट, चिल्ली सॉस, मस्टर्ड पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर चिकन को मैरिनेट कर 30 मिनट तक फ्रिज में रख दें।
– जब तक मैरिनेशन सेट हो रहा है तब तक आटा गूंद लें।
– इसकी लोइयां बनाकर पतली रोटियां बेलें और और तवे पर ही सेक लें।
– अब एक पैन में तेल डालकर गरम होने के लिए मध्यम आंच पर रखें।
– जब तेल गरम हो जाए तो इसमें चिकन डालें और 20-25 मिनट तक पकाएं।
– चिकन शोरमा तैयार है।
– अब रोटी में पहले मेयोनीज लगाएं फिर 2 चम्मच शोरमा रखें. इसपर थोड़ा प्याज, टमाटर, खीरा और 1 चम्मच दही डालकर रोल बना लें।
– इस तरह सारी रोटियों के रोल बना लें।
– गरमागरम रोल को हरी चटनी या मेयोनीज के साथ सर्व करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें