खस्ता कचौड़ी
सामग्री :
भरावन की सामग्री :
विधि :
कड़ाही में तेल गरम करके धनिया व जीरा डालकर ब्राउन होने तक चलाते हुए भूनें फिर इसमें बेसन डालकर 2-3 मिनट भूनें अब लाल मिर्च ,अमचूर, गरम मसाला व नमक मिलाएं और 5-6 मिनट फ्राई करें फिर जरा सा पानी डालकर चलाते हुए 2 मिनट पुनः भूनकर आंच बंद कर दें ,मिश्रण ठंडा होने पर छोटे-छोटे गोले बना लें | अब मैदे में तेल डालकर मिलाएं और सख्त गूंध लें | गूंधे हुए मैदे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हाथ से दबाकर फैला लें और बेसन के मसाले वाला गोला डालकर हाथ से दबाकर फैला लें फिर बंद करके पुनः थोड़ा दबाकर कचौड़ी की शेप दें इसी तरह सारी कचौड़ियां कड़ाही
में तेल गरम करके धीमी आंच पर ब्राउन होने तक तलकर गरमा गरम सर्व करें |
यह सामग्री 10-12 व्यक्तियों के लिए है |
- 500 ग्राम मैदा
- 100 ग्राम मोयन का तेल
- तलने के लिए रिफाइंड तेल आवश्यकतानुसार
- नमक स्वादानुसार |
भरावन की सामग्री :
- 200 ग्राम बेसन
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच साबुत धनिया
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- नमक स्वादानुसार

कड़ाही में तेल गरम करके धनिया व जीरा डालकर ब्राउन होने तक चलाते हुए भूनें फिर इसमें बेसन डालकर 2-3 मिनट भूनें अब लाल मिर्च ,अमचूर, गरम मसाला व नमक मिलाएं और 5-6 मिनट फ्राई करें फिर जरा सा पानी डालकर चलाते हुए 2 मिनट पुनः भूनकर आंच बंद कर दें ,मिश्रण ठंडा होने पर छोटे-छोटे गोले बना लें | अब मैदे में तेल डालकर मिलाएं और सख्त गूंध लें | गूंधे हुए मैदे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हाथ से दबाकर फैला लें और बेसन के मसाले वाला गोला डालकर हाथ से दबाकर फैला लें फिर बंद करके पुनः थोड़ा दबाकर कचौड़ी की शेप दें इसी तरह सारी कचौड़ियां कड़ाही
में तेल गरम करके धीमी आंच पर ब्राउन होने तक तलकर गरमा गरम सर्व करें |
यह सामग्री 10-12 व्यक्तियों के लिए है |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें