पनीर टमाटर पराठा

Paneer Tamatar Paratha

कितने- 10 पराठे
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

पराठा बनाने की सामग्री-
  • 1 1/2 कप गेहूं का आटा
  • थोड़ा सा नमक- आटे में मिलाने के लिये
  • 1 1/2 चम्‍मच तेल
भरावन सामग्री -
  • 1/2 कप लो फैट पनीर
  • 3/4 कटे टमाटर
  • 1/4 कप पीली शिमला मिर्च
  • 1 चम्‍मच कटी हरी मिर्च
  • 2 चम्‍मच धनिया
  • नमक- स्‍वादअनुसार
विधि -
  1. सबसे पहले पराठे के लिये आटा गूथेगें।
  2. सभी सामग्री को मिला कर आटे को गूथ लें और 15 मिनट के लिये उसे ढंक कर रख दें।
  3. उसके बाद हथेलियों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और फिर से आटे को मुलायम गूथ लें।
  4. भरावन की सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्‍स कर के तैयार करें।
  5. फिर आटे से 10 लोइयां काट कर किनारे रखें।
  6. फिर एक एक कर के पराठे बनाएं।
  7. पराठे के अंदर केवल 1 या 2 चम्‍मच ही पनीर का मिश्रण भरें, नहीं तो वे फट जाएंगे।
  8. पराठे को दोनों ओर तेल लगा कर सेंके।
  9. इसी तहर से सभी पराठे तैयार कर लें और गरमा गरम ही सर्व करें।

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट