मटन कोरमा
मटन कोरमा उत्तर भारत की एक सबसे लोकप्रिय डिश ( Dish ) है आम तौर पर लोग इसे रोटी ( Roti ), पराठा ( Paratha ), नान ( Naan ), या तो चावल ( Rice ) के साथ खा सकते है. मटन कोरमा आज पूरे विश्व मे लोकप्रिय है.

क्या क्या चाहिए ?

क्या क्या चाहिए ?
- 250 ग्राम हड्डियों के साथ गोश्त या मटन । ( Gosht or Mutton )
- 150 ग्राम मोटे तौर पर कटी हुई प्याज । ( Onion )
- 100 मिलीलीटर तेल । ( Oil )
- 15 इलायची । ( Cardemoms )
- 15 लौंग । ( Cloves )
- 50 ग्राम शुद्ध घी । ( Pure Ghee )
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर । ( Turmeric Powder )
- 2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर । ( Red Chili Powder )
- 1 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर । ( Coriander Seeds Powder )
- 1 छोटा चम्मच मटन मसाला । ( Mutton Masala )
- 35 ग्राम दही । ( Curd )
- नमक स्वाद अनुसार । ( Salt )
- 2 छोटा चम्मच लहसुन और अदरक का पेस्ट । ( Garlic and Ginger Paste ).
कैसे बनाये ?
- सबसे पहले तेल गर्म करें साथ ही साथ उसमे घी डालें, अब उसमे लौंग, इलायची और 150 ग्राम प्याज़ डालें और प्याज़ को तब तक पकाएँ जब तक वह नरम और हलके सुनेहेरे रंग की न हो जाए ।
- -5 मिनट बाद प्याज़ पक चुकी हे तो उसमे मटन डालें, मटन को प्याज़ और तेल में 8-10 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएँ ताकि मटन अच्छी तरह से पक सके ।
- अब उसमे 2 छोटे चम्मच लहसुन और अदरक का पेस्ट और दही डाल कर दोबारा 2-4 मिनट के लिए पकने दें ।
- अब मसाले डालें एक के बाद एक हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच मटन मसाला, नमक स्वाद अनुसार और 100 मिलीलीटर पानी डालकर 10 मिनट के लिए पकने दें ।
- मिनट के बाद आंच को बंद कर दें, मटन कोरमा तैयार है, इसे कुछ पुदीने की पत्ती से सजाएँ ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें