चाइनीज भेल




सामग्री
  • 3 कप तले हुए नूडल्स्
  • 1 टेबल-स्पून तेल
  • 2 टी-स्पून बारीक कटा हुआ लहसुन
  • एक चौथाई कप बारीक कटी हुई हरी प्याज़ का सफेद भाग और पत्ते
  • आधा कप पतली स्लाईस्ड शिमला मिर्च
  • आधा कप पतले लंबे कटे गाजर
  • आधा कप पतली लंबी कटी हुई पत्तागोभी
  • एक चौथाई कप सेज़वान सॉस
  • एक चौथाई कप टमॅटो कैचप
  • नमक स्वादानुसार
विधि
  1. एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन या वॉक में तेल गरम करें, लहसुन डालकर तेज़ आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
  2. हरी प्याज़ का सफेद भाग और पत्ते, शिमला मिर्च, गाजर और पत्तागोभी डालकर, तेज़ आँच पर 30 सेकन्ड तक भुन लें।
  3. सेज़वान सॉस, टमॅटो कैचप और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और तेज़ आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
  4. आँच से हठाकर एक गहरे बाउल में निकाल लें।
  5. तले हुए नूडल्स् डालकर हल्के हाथों से मिला लें।
  6. हरी प्याज़ का सफेद भाग और पत्ते से सजाकर तुरंत परोसें।

टिप्पणियाँ

  1. Read this blog a provide relevance content of your blog. Much feel better read your knowledge no doubt right now.
    www.nukkadwala.co.in/kuch-thanda-beverages/mango-saffron-lassi/

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट