सोया चंक्‍स कुरमा

soya chunks kurma for weekends



कितने- 3 सदस्‍यों के लिये 
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट


सामग्री-

  • 1/2 कप प्‍याज, बारीक कटी
  • 1 मध्‍यम साइज के टमाटर
  • 1 से 2 हरी मिर्च
  • 1 चम्‍मच कटी हरी धनिया
  • 1 चम्‍मच कटी पुदीने की पत्‍ती
  • चुटकीभर हल्‍दी
  • 1/2 चम्‍मच गरम मसाला 
  • 1/4 से 1/2 चम्‍मच लाल मिर्च पावडर
  • 1 चम्‍मच धनिया पावडर
  • नमक- जरुरत अनुसार
  • 2-3 चम्‍मच तेल
मैरीनेट करने की सामग्री-
  • 1 कप सोया चंक्‍स
  • 1 चम्‍मच अदरक पेस्‍ट या घिसी अदरक लहसुन
  • 1/4 चम्‍मच गरम मसाला 
  • 1/4 चम्‍मच लाल मिर्च पावडर
  • नमक- थोड़ा सा 
  • 1 चम्‍मच नींबू का रस
ग्रांइड करने के लिये-
  • 2 चम्‍मच , खसखस या काजू
  • 2 से 3 चम्‍मच, घिसा नारियल
  • 1/2 चम्‍मच सौंफ
छौंकने के लिये सामग्री- 
  • 1 तेज पत्‍ता 
  • 1/2 चम्‍मच शाही जीरा 
  • 1 छोटा दालचीनी 
  • 4 लौंग 
  • 2 हरी इलायची
बनाने की विधि-
  1. एक बर्तन में 4 कप और सोया चंक्‍स डाल कर खौलाएं और स्‍टोव बंद कर दें। सोया चंक्‍स को उसमें 10 मिनट तक रहने दें। 
  2. फिर सोया चंक्‍स से पानी को निचोड़े, उसके बाद इन्‍हें ठंडे पानी में धो कर निचोडे़। पानी पूरी तरह से निचोड़ लें। अगर आप चाहें तो चंक्‍स को आधे टुकड़े में काट लें या फिर वैसे ही रहने दें। 
  3. इन चंक्‍स को मैरीनेट करें और किनारे रख दें। 
  4. अब प्‍याज, टमाटर काट कर किनारे रखिये। 
  5. अगर आप खसखस का प्रयोग कर रही हैं, तो उन्‍हें पहले रोस्‍ट कर लें और फिर उनको सौंफ के साथ मिक्‍स कर के पावडर बनाइये। इसे बाद उसमें थोड़ा सा पानी तथा नारियल मिला कर पेस्‍ट बनाइये। 
  6. फिर एक पैन लीजिये, उसमें तेल डाल कर सभी सूखे मसाले डालिये। उसके बाद कटी प्‍याज, हरी मिर्च और प्‍याज डाल कर गोल्‍डन ब्राउन होने तक पकाइये। 
  7. जब प्‍याज गुलाबी हो जाए, तब उसमें कटे हुए टमाटर डाल कर गलने तक पकाइये। 
  8. अब इसमें मैरीनेट किये हुए सोया चंक्‍स, धनिया और पुदीने की पत्‍तियां डाल कर तब तक भूनिये जब तक कि इनकी कच्‍ची खुशबू निकल ना जाए। अगर मसाला जलने लगे तब उसमें थोड़ा सा और तेल मिक्‍स कर दें। 
  9. अब इसमें नारियल वाला पेस्‍ट, गरम मसाला, धनिया पावडर मिक्‍स कर के 3 से 5 मिनट तक पकाइये। 
  10. अब इसमें लाल मिर्च पावडर, गरम मसाला, धनिया पावडर डाल कर मिक्‍स करें और 3 से 5 मिनट तक पकाएं। 
  11. फिर अपने हिसाब से पानी और नमक मिलाइये। 
  12. आंच को धीमा कर दीजिये और 5 मिनट तक पकाइये। 
  13. फिर इसे हरी धनिया से गार्निश कर के सर्व करें।

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट