समोसा रेसिपी | Samosa Recipe in Hindi



समोसे का नाम सुनते ही हर किसी के मुह में पानी आजाता है और ऐसा क्यों न हो समोसे होते ही इतने स्वादिष्ट है. आज हम आपको बहार के फ़ास्ट फूड्स शॉप्स और कार्ट्स जैसे ही स्वादिष्ट समोसे (Samosa) बनाना सिखाएँगे. ज्यदातर बहार के फ़ास्ट फूड्स और स्नैक्स सेहत के लिए अच्छे नहीं होते क्युकी हमें पता भी नहीं होता के वो सामग्री कैसी उपयोग करते है. तो बेहतर यही होता है के घर पर बनाए और खाए.
 
Samosa Recipe in Hindi | समोसा रेसिपी


आवश्यक सामग्री:

बाहरी पसरत के लिए:
  • 4 कप मैदा (All Purpose Flour).
  • ¼ देसी घी (Ghee).
  • स्वाद अनुसार नमक (Salt).
स्टफिंग के लिए:
  • 8 मध्यम आकर के उबले और छिले आलू (Potatoes).
  • थोड़ी हरी मटर (Green Peas).
  • 1 ½ इंच बारीक़ कटी अदरक (Ginger).
  • 1 बारीक़ कटी हरी मिर्च (Green Chillies).
  • थोड़ी किशमिश (Raisins).
  • थोड़े छोटे टुकड़ों में कटे काजू (Cashew Nuts).
  • 1 छोटा चम्मच जीरा (Cumin Seeds).
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर (Garam Masala Powder).
  • ½ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर (Amchoor Powder).
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर (Red Chilli Powder).
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर (Coriander Powde).
  • 1 छोटा चम्मच सोंफ पाउडर (Fennel Seeds Powder).
  • चुटकीभर हिंग (Asafoetida).
  • स्वाद अनुसार नमक (Salt).
विधि- 

बाहरी परत के लिए:
  1. एक बड़े बरतन में मैदे को लें फिर उसमे 1 छोटा चम्मच नमक और घी डालकर अच्छी तरह से मिला ले फिर उसमे आवश्यकता अनुसार पानी डालकर गुंद लें, ध्यान रखें की आटा थोडा सख्त होना चाहिए.
  2. गुंदे हुए आटे को ढककर 20 मिनट के लिए एक तरफ रख दें.
स्टाफिंग बनाने के लिए:
  1. सबसे पहले एक कड़ाई में थोडा घी गर्म करें फिर हलके गर्म घी में काजू को डालकर थोडा तलें और एक कटोरी में निकाल लें, अब उसी घी में किशमिश को भी डालकर थोडा तलें और कटोरी में निकाल लें.
  2. अब उसी घी में जीरा, धनिया पाउडर, सोंफ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और हिंग डालकर अच्छी तरह मिलाएं और कुछ सेकंड तक भुन लें.
  3. अब उसमे हरी मटर, अदरक और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं फिर उसमे उबले आलू को हाथों से मैश कर के डाले साथ में नमक और अमचूर पाउडर भी डाले और सभी मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाएं और कुछ मिनटों तक मिश्रण को पकने दें.
  4. जब मिश्रण अच्छी तरह से पक जाए तब उसमे तले हुए काजू और किशमिश डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और आंच को बंद कर दें, मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें.
  5. अब गुंदे हुए आटे से सम्मान आकर की लोइयां बना लें, एक लोई से दो समोसे बन सके उतने आटे की लोइयां बनाए, अब लोइयों को पूरी की तरह बेले लेकिन थोड़ी लम्बी बेले गोल न बेले फिर उन्हें चाकू की सहायता से बिच से काटकर दो भागों में विभाजित करें.
  6. अब बेली हुई पुरियों के किनारों पर मैदे की स्लरी को लगाएं और दोनों तरफ से मोड़कर कोन का आकर दें और किनारों को हलके हाथ से दबाएँ जिस से की वह अच्छी तरह से चिपक जाए, अब बनाए कोन के अन्दर करीब 1 छोटा चम्मच जितनी आलू की स्टाफिंग को डालकर उसे सील कर दें.
  7. सभी समोसे इसी प्रकार तैयार कर लें.
  8. अब एक कड़ाई में समोसों को तलने के लिए तेल गर्म करें, जब तेल गर्म हो जाए तो समोसों को तेल में डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें, बिच-बिच में समोसों को पलटते रहे ताकि वह अच्छी तरह से पक जाएँ, इसके लिए करीब 8-10 मिनट लगेंगे.
  9. अब समोसों को पेपर नैपकिन में निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल सुख जाए फिर गरमा गरम समोसों को टोमेटो केचप या अपनी पसंद की चटनी के साथ परोंसे.

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट